Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives : यूक्रेन ने किया क्रीमिया ब्रिज पर विस्फोटकों से हमला

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives : यूक्रेन की सुरक्षा सर्विस (SBU) ने कहा कि उसने “कई महीनों” तक चले अभियान के बाद मंगलवार को पानी के भीतर विस्फोटकों से क्रीमिया पुल को निशाना बनाया। SBU ने कहा कि उसने इस हमले के लिए पुल के “समर्थनों(स्तंभों)” पर 1,100 किलोग्राम TNT के बराबर विस्फोटकों का प्रयोग किया, जिससे पुल के निचले स्तर को “गंभीर क्षति” पहुंची है।

रूस ने मंगलवार सुबह, स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (08:00 GMT) के हमले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन रूसी सैन्य ब्लॉगर्स ने अनुमान लगाया है कि विस्फोटक के बजाय एक पानी के नीचे के ड्रोन ने सुरक्षात्मक अवरोध पर हमला किया था।

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives : यह है पूरा मामला?

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives
Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives

3 जून, 2025 को यूक्रेन की सुरक्षा सर्विस (SBU) ने क्रीमिया (केर्च) ब्रिज (Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives) को निशाना बनाकर एक उच्च-प्रभाव वाले पानी, ब्लैक सी (Black Sea) के नीचे एक अभियान चलाया, जो मुख्य भूमि रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और प्रतीकात्मक संपत्ति है। इस हमले में पानी के अंदर उपस्थित पुल के निचले भाग के समर्थन स्तंभ पर रखे गए 1,100 किलोग्राम (2,420 पाउंड) उच्च विस्फोटक शामिल थे, जिससे रूस को महत्वपूर्ण संरचनात्मक और आर्थिक क्षति हुई।

कई मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के द्वारा यूक्रेन के उन्नत अंडरवाटर ड्रोन के उपयोग का सुझाव दिया गया है, संभवतः “मारीचका(Marichka)” मानवरहित अंडरवाटर व्हीकल (UUV) – एक स्वदेशी यूक्रेनी पनडुब्बी ड्रोन जो भारी विस्फोटक पेलोड ले जाने में सक्षम है।

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives : क्या है मारीचका(Marichka) UUV?

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives
Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives

मारीचका (Marichka) UUV यूक्रेन द्वारा विकसित एक पानी के नीचे का उन्नत ड्रोन है, जिसे गुप्त मिशनों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रेंज 1,000 किमी. है जो इसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम बनती है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह ड्रोन दूर से नियंत्रित (Remotely Controllable) और सोनार डिटेक्शन (Sonar Detection) के तहत नेविगेट करने में सक्षम है।

Ukraine Launches Massive Drone Attack On Russia : यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे भीषण ड्रोन हमला

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives : क्या है क्रीमिया ब्रिज?

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives
Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives

क्रीमिया ब्रिज जिसे केर्च ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, रूस द्वारा 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप (The Crimean Peninsula) जो कि ब्लैक सी (Black Sea) के अंतर्गत आता है, पर आक्रमण करने और उस पर कब्जा करने के बाद बनाया गया था। इसका उद्घाटन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में बड़े धूमधाम से किया था।

यह हमला इसलिए भी महत्वपूर्ण बन जाता है क्योंकि 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से यह पुल पर तीसरा बड़ा हमला है।

क्रीमिया ब्रिज पर हमले की समयरेखा:

  1. अक्तूबर, 2022 को ट्रक बॉम्ब की आक्रमण विधि के माध्यम से सड़क खंड क्षतिग्रस्त किया गया।
  2. जुलाई, 2023 को नौसेना ड्रोन की आक्रमण विधि के माध्यम से एक स्पैन क्षतिग्रस्त के साथ-साथ रेल मार्ग अवरोध किया गया।
  3. जून, 2025 को जल में विस्फोटक (UUV) की आक्रमण विधि के माध्यम से क्रीमिया ब्रिज क्षति पहुंचाई गई।

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives : क्रीमिया ब्रिज पर पड़ने वाला रणनीतिक प्रभाव..

  • कनेक्टिविटी: 19 किमी लंबा केर्च ब्रिज रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से सीधे जोड़ने वाला एकमात्र भूमि-आधारित मार्ग है।
  • सैन्य रसद: इसका उपयोग दक्षिणी यूक्रेन (ज़ापोरिज्जिया, खेरसॉन और क्रीमिया) में लड़ने वाले रूस के दक्षिणी सैन्य समूह के लिए सैनिकों, ईंधन, गोला-बारूद और भारी उपकरणों के परिवहन के लिए किया जाता है।
  • प्रतीकात्मक महत्व: क्रीमिया के 2014 में विलय के बाद 2018 में खोला गया यह पुल व्लादिमीर पुतिन की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा वाली परियोजना है, जो प्रायद्वीप पर रूस के नियंत्रण का प्रतीक है।

Ukraine Hits Crimea With Underwater Explosives : क्या होंगे भू-राजनीतिक प्रभाव?

  • इससे क्रीमिया पर रूस के रसद और मनोवैज्ञानिक नियंत्रण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • परिणामस्वरूप दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सैनिकों की भेद्यता बढ़ सकती है, जिससे भविष्य में जवाबी हमलों भी बढ़ सकते हैं।
  • हाल के यूक्रेनी हमलों से यूक्रेनी पहुंच और नवाचार के बारे में विश्व में संदेश जाता है।
  • इससे रूस पर घरेलू दबाव बढ़ सकता है और पुतिन को सैन्य प्रतिक्रिया बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

यह हमला इसलिए और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हाल ही में रविवार (1 जून, 2025) को यूक्रेन ने रूस पर  “ऑपरेशन स्पीडर्स वेब (Spider’s Web)” के माध्यम से फर्स्ट-पर्सन-व्यू (FPV) ड्रोन्स क़ा इस्तेम़ाल करके अब तक का सबसे भीषण ड्रोन हमला किया था। जिसमें यूक्रेन ने रूस के 41 लड़ाकू विम़ानों जिनमें पॉवरफुल A-50, TU-95 और TU-22 M3 जैसे स्ट्रेटजिक बॉम्बर्स थे, को तब़ाह किया।

Note – अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक (link) पर क्लिक करे

Father of Bangladesh no Longer on Currency : बांग्लादेश के मुद्रा पर अब राष्ट्रपिता नहीं रहे!!