India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : भारत-पाक ने ट्रम्प के विश्वसनीयों को नियुक्त किया लॉबीस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : हाल ही में भारत-पाक ने ट्रम्प के विश्वसनीयों को नियुक्त किया लॉबीस्ट। जिसमें भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीनियर एडवाइजर जेसन मिलर को वॉशिंगटन में अपना लॉबिस्ट अपॉइन्ट किया है। वहीं पाकिस्तान ने ट्रम्प के पूर्व बाडीगार्ड कीथ शिलर को अमेरिका में अपना प्रतिनिधि अपॉइन्ट किया है।

यह कदम 7 मई से 10 मई (4 दिन) तक चले सैन्य संघर्ष विवाद के बाद दोनों देशों (भारत-पाक) ने दुनिया भर में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए डिप्लोमैटिक कोशिशें तेज कर दी हैं।

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : यह है पूरा माजरा..

असल में कश्मीर के पहलगाम में हुए 22 अप्रैल को पाकिस्तान की तरफ से हिंदुओं का धर्म पुंछ कर गोली मारने के कायराना आतंकी हमले और भारत की जवाबी कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों ने वॉशिंगटन में अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए ट्रम्प के विश्वसनीयों पर दांव लगाया है। भारत ने जेसन मिलर की फर्म SHW Partners LLC से 1.8 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) की सालाना डील की है। जिसमें प्रति माह 1.25 करोड़ रुपये की फीस दी जाएगी।

वहीं पाकिस्तान ने कीथ शिलर की फर्म Javelin Advisors को 50,000 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) प्रति माह की डील दी है।

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : क्या और कैसे काम करता है लॉबिस्ट?

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists
India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists

लॉबिस्ट एक ऐसा व्यक्ति होता है जो सरकारी नीतियों, कानूनों और फैसलों को प्रभावित करता है। यह किसी ग्रुप, बिजनेस और व्यक्ति की तरफ से वकालत करता है। यह सरकारी फैसलों पर असर डालने के लिए डेटा, कम्यूनिकेशन और पर्सनल संबंधों का इस्तेमाल करता है।

लॉबिस्ट ऐसे करता है काम- लॉबिस्ट, सरकार और अपने क्लाइंट के बीच एक पुल का कार्य कर्ता है। जिसका काम है अपने क्लाइंट के पक्ष में माहौल बना कर अपने क्लाइंट का फायदा कराना।

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : इसकी क्यों पड़ी आवश्यकता?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 10 मई को घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान ने उनकी मध्यस्थता में “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम पर सहमति जताई है। ट्रम्प ने इसे अपनी कूटनीतिक सफलता बताया और कहा कि वह दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसके बाद से ही पाकिस्तान सरकार, सेनाओं और मीडिया लगातार अपनी हार को छुपाने के लिए विश्व पटल पर झूठा नरेटिव बनाने की होड़ में निकाल पड़े। जिसमें उन्होंने झूठ के सभी मानक स्तरों को पार कर बढ़-चढ़ कर झूठ बोला।

हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि युद्धविराम का फैसला दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों (DGMO) के बीच बातचीत से हुआ, न कि अमेरिकी मध्यस्थता से।

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : इससे पहले भारत ने कब की लॉबिइंग ?

भारत अमेरिका में अपने सकारात्मक पक्ष को मजबूती से रखने के लिए 1950 के दशक से लॉबिइंग फ़र्मों का इस्तेमाल कर रहा है। भारत अब तक BGR गवर्नमेंट अफेयर्स, स्क्वायर सैंडर्स एण्ड डेम्पसी और रोसेन एण्ड फ्रेड जैसी लॉबिइंग फमों की सर्विस ले चुका है।

इसी दिशा वर्ष 2019 में, जब भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, तो उसने अपनी सकारात्मक नीतियाँ समझाने के लिए अमेरिकी लॉबीइंग फर्म कॉर्नरस्टोन गवर्नमेंट अफेयर्स (Cornerstone Government Affairs ) की सेवाएँ लीं थी।

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : कौन हैं जेसन मिलर, भारत का ‘स्मार्ट दांव’?

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists
India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists

जेसन मिलर को ट्रम्प का ‘दिमाग’ कहा जाता है। 2016 में ट्रम्प के कैंपेन में मुख्य प्रवक्ता और 2020 में सीनियर सलाहकार रहे मिलर ने ट्रम्प की रणनीतियों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। उन्होंने GETTR नाम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी बनाया, जो फ्री स्पीच को बढ़ावा देता है।

बताया जा रहा है कि भारत ने मिलर को इसलिए चुना क्योंकि वो ट्रम्प की सोच को बारीकी से समझते हैं और वॉशिंगटन के पावर कॉरिडोर्स में उनकी गहरी पैठ भी है। भारत का मकसद है कश्मीर मसले पर अपनी बात मजबूती से रखना और इंडस वॉटर्स ट्रीटी (Indus-Water Treaty) जैसे मुद्दों पर अमेरिका का समर्थन प्राप्त करना।

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists : कौन हैं कीथ शिलर, पाकिस्तान का दांव ?

India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists
India And Pakistan Hire Trump Reliable as Lobbyists

कीथ शिलर लंबे समय तक डोनाल्ड ट्रम्प के बॉडीगार्ड और करीबी सहयोगी रहे हैं। वे अपनी  वफादारी और चुप्पी के लिए मशहूर हैं। शिलर न्यूयॉर्क पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं, उन्होंने बाद में ट्रम्प सरकार में भी खास भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान की इस लॉबिइंग रणनीति को ट्रम्प प्रशासन पर प्रभाव डालने और भारत के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Note – अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक (link) पर क्लिक करे |

India Becomes 4th Largest Economy In The World : भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था