Ukraine Launches Massive Drone Attack On Russia : हाल ही में रविवार (1 जून, 2025) को यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे भीषण ड्रोन हमला कर दिया है। जिसमें यूक्रेन ने रूस के 41 लड़ाकू विम़ानों को तब़ाह किया है। यूक्रेनी वेबस़ाइट कीव इंडिपेंडेंट की रेपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन ने रूस के मरमस्क में ओलेन्य़ा एयर बेस, इरकुत्स्क में बेल़ाय़ा एयर बेस, इवानोवा में इवानोवा एयर बेस और डायगिलेवो एयर बेस को निश़ाऩा बऩाय़ा है।
प्रमुख बात यह है कि यह हमला तब किया गया जब अगले ही दिन यानि सोमवार (2 जून, 2025) को रूस और यूक्रेन युद्धविराम के लिए शांति वार्ता की बातचीत शुरू करने वाले हैं और इसके लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्तांबुल, तुर्की में मिलने वाले हैं। इसी बीच यूक्रेन ने “ऑपरेशन स्पीडर्स वेब (Spider’s Web)” के तहत रूस पर भीषण ड्रोन हमला कर दिया।
Ukraine Launches Massive Drone Attack On Russia : कितना भीषण था यह हमला?

इस हमले के भीषण होने का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि रुस क़ा बेल़ाय़ा एयरबेस यूक्रेनी सीम़ा से लगभग 4 हज़ार किमी और ओलेन्य़ा एयरबेस करीब 1800 किमी दूर होने के बाद भी इस हमले का शिकार बने। इस हमले में रूस के पॉवरफुल A-50, TU-95 और TU-22 M3 जैसे स्ट्रेटजिक बॉम्बर्स तब़ाह हो गए।

रेपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी (SBU) ने इस हमले को अंजाम दिया, जिसमें फर्स्ट-पर्सन-व्यू (FPV) ड्रोन्स क़ा इस्तेम़ाल किय़ा गया। SBU के एक अधिकारियों ने कह़ा कि यह हमल़ा उन्होंने खुद के बच़ाव में किय़ा है, क्योंकि ये रूसी विम़ान अक्सर यूक्रेनी शहरों को निश़ाऩा बऩाते हैं।
साथ ही SBU ने कहा कि उनके ड्रोन रूस के अंदर काफी दूर तक गए और Tu-95, Tu-22 जैसे बड़े बोंबर्स विम़ानों और A-50 जैसे महेंगे ज़ासूसी विम़ानों को भारी नुकस़ान पहुँच़ाय़ा। A-50 विम़ान बहुत ही रेयर हैं और रूस के प़ास ऐसे मात्र 10 विम़ान हैं। 1 विम़ान की कीमत करीब 350 मिलियन डॉलर (3000 करोड रुपए) बत़ाई ज़ाती है।
इस हमले में ‘बेल़ाय़ा’ ऩाम क़ा एयरबेस ख़ास तौर से निश़ाने पर थ़ा, जो रूस के इर्कुत्स्क क्षेत्र में है। वहीं ‘ओलेन्य़ा’ एयरबेस में भी आग लगने की खबरें आयी हैं। Tu-95 और Tu-160 जैसे विम़ान पुराने जरूर हैं, लेकिन ये लंबी दूरी तक उड़ सकने में सक्षम हैं साथ ही कई मिस़ाइलें भी ले ज़ा सकते हैं। ये रूस की वायुसेना के सबसे त़ाकतवर हथिय़ारों में गिने ज़ाते हैं। इन्हें मार गिराना यूक्रेन के लिये बड़ी उपलब्धि म़ानी ज़ा रही है।
Ukraine Launches Massive Drone Attack On Russia : यूक्रेन की प्रतिक्रिया?
जेलेंस्की ने कहा कि “एक परिणाम जो केवल यूक्रेन द्वारा प्राप्त किया गया। योजना बनाने के शुरू होने से लेकर प्रभावी कार्यान्वयन तक एक वर्ष, छह महीने और नौ दिन। हमारी सबसे लंबी दूरी का अभियान,”।
- यूक्रेन ने इस ड्रोन हमले को “ऑपरेशन स्पीडर्स वेब (Spider’s Web)” नाम दिया।
- जेलेंस्की ने X पर कहा कि यूक्रेनी खुफिया एजेंटों ने रूस के फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) प्रमुख आंतरिक खुफिया और सुरक्षा एजेंसी की नाक के नीचे महीनों तक रूस के भीतर काम करने में सफलता पाए।
- “हमारे ऑपरेशन का ‘कार्यालय’ रूसी क्षेत्र में FSB मुख्यालय के ठीक बगल में, उनके एक क्षेत्र में स्थित था,” उन्होंने X पर लिखा।
- जेलेंस्की ने कहा कि रूस के रणनीतिक बमवर्षकों का 34% नष्ट हो गया।
- “एक बिल्कुल शानदार परिणाम। हमारा सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन। ये यूक्रेनी कार्रवाइयाँ हैं जो निश्चित रूप से इतिहास की किताबों में होंगी। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि रूस को इस युद्ध को समाप्त करने की जरूरत महसूस हो,” ज़ेलेंस्की ने X पर लिखा।
Ukraine Launches Massive Drone Attack On Russia : क्या है रूस की FSB?

FSB, यानी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस। यह रूस की प्रमुख आंतरिक खुफिया और सुरक्षा एजेंसी है। यह संस्था रूस की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों, सीमाओं की निगरानी, और साइबर सुरक्षा जैसे मामलों की देखरेख करती है। जिस कारण इसे रूस का सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली खुफिया संगठन माना जाता है।
इतिहास और स्थापना-
FSB की स्थापना 1995 में हुई थी, लेकिन इसके पूर्ववर्ती संगठनों का इतिहास सोवियत संघ के समय से जुड़ा हुआ है। एफएसबी, सोवियत खुफिया एजेंसी केजीबी (KGB) का उत्तराधिकारी है। जब 1991 में सोवियत संघ का विघटन हुआ, तब केजीबी को विभाजित कर दिया गया और उसकी अलग-अलग जिम्मेदारियाँ नई संस्थाओं को सौंप दी गईं। इन्हीं में से एक थी एफएसबी, जिसे घरेलू सुरक्षा सेवा के लिए जिम्मेदार बनाया गया।
एफएसबी के कार्य और जिम्मेदारियाँ-
एफएसबी के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:
- राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना (Ensure national security)
- सीमा सुरक्षा (Border Security)
- आंतरिक खुफिया गतिविधियाँ (Internal intelligence activities)
- साइबर सुरक्षा और जासूसी रोधी कार्य (Cybersecurity and counter-espionage work)
- राजनीतिक अस्थिरता नियंत्रण (Political instability control)
मुख्यालय एवं संगठन संरचना-
FSB का मुख्यालय मॉस्को के लुब्यांका स्क्वायर में स्थित है, जो पहले केजीबी (KGB) का भी मुख्यालय था। इसका नेतृत्व एक डायरेक्टर करता है, जिसे रूस का राष्ट्रपति नियुक्त करता है। एफएसबी सीधे राष्ट्रपति के अधीन काम करती है, जिससे इसकी शक्ति और प्रभाव का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
Ukraine Launches Massive Drone Attack On Russia : रूस की प्रतिक्रिया..
रूस ने इस हमले की पुष्टि की है। जिसमें रूस को शुरुआती अनुम़ानों के मुत़ाबिक, नुकस़ान की लागत 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (17 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक) हो सकती है।
हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार रूसी अधिकारियों ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया, जिस पर हमले में शामिल होने का संदेह है।
रूसी राज्य-संचालित मीडिया आउटलेट तास (Tass) ने रिपोर्ट किया है कि ट्रक चालक, जिसे ड्रोन हमले में शामिल माना जाता है, से पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी।
Note – अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक (link) पर क्लिक करे।