Time For Coalition, Macron Warned : ‘गठबंधन का समय’, मैक्रों ने अमेरिका-चीन विभाजन के बीच वैश्विक जोखिमों की चेतावनी दी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Time For Coalition, Macron Warned : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को मैक्रों ने अमेरिका-चीन विभाजन के बीच वैश्विक जोखिमों की चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती खाई आज दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर में बोलते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा के लिए एशिया और यूरोप के देशों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया।

हाल ही में बदलते जीओपॉलिटिक्स में जहाँ एक ओर वैश्विक अर्थव्यवस्था, अमेरिकी टैरीफ के चलते अस्थिर है वहीं दूसरी ओर देशों के मध्य होते युद्ध व सैन्य तनाव के कारण ग्लोबलाईजेशन पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति मैक्रों का यह कहना, “एशिया और यूरोप के देशों का एक साझा लक्ष्य है, वैश्विक व्यवस्था को टूटने से बचाना” एक सकारात्मक सुझाव के रूप में देखा जा रहा।

 Time For Coalition, Macron Warned : यह है पूरा मामला..

मैक्रों एशिया में व्यापार संबंधों को बेहतर बनाने के लिए फ्रांस और यूरोपीय संघ के प्रयासों के तहत एशिया के प्रमुख रक्षा मंच शांगरी-ला वार्ता (Shangri-La Dialogue) का दौरा कर रहे हैं, यह दौरा खासकर ऐसे समय में है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों के कारण अनिश्चितता पैदा हो रही है।

Time For Coalition, Macron Warned
Time For Coalition, Macron Warned

हालांकि, उन्होंने अपनी भाषण में जोर देते हुए कहा कि “मैं स्पष्ट कर दूं कि फ्रांस अमेरिका का मित्र और सहयोगी है और हम सहयोग करते हैं – भले ही कभी-कभी हम असहमत हों और चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करते हों।”

यहाँ राष्ट्रपति मैक्रों भाषण देते हुए उन्होंने भविष्य के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं के पतन से बचने में एशिया और यूरोप दोनों का साझा हित है। उन्होंने कहा, “गुटनिरपेक्षता का समय बेशक बीत चुका है, लेकिन कार्रवाई के गठबंधन का समय आ गया है।” “जो देश एक साथ काम कर सकते हैं, उन्हें ऐसा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

Time For Coalition, Macron Warned : वार्ता के प्रमुख बिन्दु..

मैक्रों ने अर्थव्यवस्था से लेकर युद्ध तक के लगभग सभी बिंदुओं पर अपनी बात रखी।

  1. यूक्रेन में युद्ध के बारे में बात करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यह संघर्ष इस बात को प्रभावित करता है कि दुनिया अन्यत्र संकटों से निपटने में अमेरिका और यूरोप की क्षमता को कैसे देखती है।
  2. उन्होंने पूछा, “यदि हम यह मान लें कि रूस को बिना किसी प्रतिबंध, बिना किसी बाधा, बिना किसी वैश्विक प्रतिक्रिया के यूक्रेन के क्षेत्र का एक हिस्सा लेने की अनुमति दी जा सकती है… तो ताइवान में क्या हो सकता है?”
  3. एशिया और यूरोप के देशों का एक साझा लक्ष्य है, वैश्विक व्यवस्था को टूटने से बचाना।

Time For Coalition, Macron Warned : क्या है शांगरी-ला वार्ता ?

Time For Coalition, Macron Warned
Time For Coalition, Macron Warned

शांगरी-ला संवाद एशिया का प्रमुख रक्षा और सुरक्षा शिखर सम्मेलन है। इसमें रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख, नीति निर्माता और रणनीतिक विशेषज्ञ विश्वभर से सम्मिलित होते हैं। यह संवाद 2002 में शुरू हुआ था। तब से यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली बहुपक्षीय सुरक्षा मंच बन गया है।

इसका आयोजन लंदन, यूके के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) द्वारा वार्षिक रूप से जून माह में सिंगापुर के शांगरी-ला होटल में किया जाता है। साथ ही सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय इसका सह-आयोजन करता है।

इस संवाद/वार्ता का महत्व –

  • यह संवाद क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों और सहयोग की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रतिबिंबित करता है।
  • इस मंच से क्षेत्रीय देशों के बीच संवाद, विश्वास निर्माण और सामरिक सहयोग को प्रोत्साहन मिलता है।

Note – अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक (link) पर क्लिक करे

Russia Wants Rejuvenate RIC Troika Format : मॉस्को का आरआईसी त्रिपक्षीय वार्ता को पुनर्जीवित करने का प्रारूप