Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : भारत में लौट आया कोरोना !!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : हाल ही में कोविड-19 के नए वैरिएंट JH.1 से भारत ही नहीं बल्कि एशिया में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20,  यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 312 एक्टिव केस हैं और 2 मौतें हो चुकी हैं।

हालांकि, देश की विभिन्न कोरोना प्रभावित राज्य सरकारों और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सरकारों ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें।

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : क्या है JH.1 वैरिएंट ?

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia
Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia

JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इस बार संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट LF.7 और NB1.8.1 को जिम्मेदार माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह लगे कि ये नए वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं। हालांकि, उनका मानना है जक यह लहर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर अपना असर दिखा सकती है।

JN.1 की पहचान पहली बार अगस्त 2023 में हुई थी। दिसंबर 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे “वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट” घोषित किया।

इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार ‘JN.1 पहले के वैरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। यह दुनिया के कई हिस्सों में सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है’।

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : JH.1 वैरिएंट के लक्षण..

  1. नाक बहना
  2. खांसी, बुखार
  3. सिरदर्द
  4. गले में खराश
  5. उल्टी-दस्त
  6. स्वाद व सूंघने की क्षमता में कमी

बच्चों के लिए यह करें -: पौष्टिक भोजन के साथ-साथ नियमित प्राणायाम करायें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगायें।

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : JH.1 वैरिएंट कितना है खतरनाक?

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia
Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia

अभी के आंकड़ों के अनुसार, JN.1 वैरिएंट ओमिक्रॉन के पुरान वैरिएंट्स की तरह ही है और इससे गंभीर बीमारी होने का खतरा बहुत कम है। अधिकतर लोगों में इसके लक्षण हल्के से मध्यम लेवल के ही देखे गए हैं परंतु JN.1 की सबसे बड़ी चिंता इसकी तेजी से फैलने की क्षमता है। यह वैरिएंट बहुत आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है, इसलिए इसके केस तेजी से बढ़ सकते हैं।

JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक कहीं भी रह सकते हैं। अगर आपके लक्षण लम्बे समय तक बने रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको लंबे समय तक रहने वाला कोविड हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें COVID-19 के कुछ लक्षण ठीक होने के बाद भी बने रहते हैं।

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : एशिया में क्या है स्थिति?

सिंगापुर, चीन, थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग, एशियाई देशों में कोरोना फिर लौट आया है। सिंगापुर में 13 मई तक कोरोना के 14,200 और थाईलैंड में 17 मई तक 33,030 नए मरीज मिले हैं। हॉन्गकॉन्ग में 10 मई तक 1042 नए केस दर्ज किए गए।

पाकिस्तान में रोज 8 से 10 कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। कराची के श्वसन रोग एक्सपर्ट डॉ. जावेद खान ने मीडिया को बताया कि ‘पिछले हफ्ते से हर दिन 8 से 10 कोविड-19 के पॉजिटिव मामले देखे जा रहे हैं’। वहीं, सिंध की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आजरा पेचुहो ने कहा कि ‘फिलहाल मौजूदा हालात पर कुछ भी बयान नहीं दे सकती’।

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : कोविड-19 की वृद्धि का कारण..

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia
Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia

सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, ‘मामलों में वृद्धि का कारण जनसंख्या में कमजोर हो रही प्रतिरक्षा और नए वेरिएंट्स, LF.7 और NB.1.8 हैं, जो 2024 में उभरे JN.1 वेरिएंट के वंशज हैं। साथ ही साथ पिछली संक्रमणों या टीकाकरण से प्राप्त सुरक्षा समय के साथ धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

इसकी वजह से, वायरस अधिक आसानी से फैल सकता है, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूहों जैसे कि 65 वर्ष से ऊपर के लोगों और बच्चों के बीच। इसके अलावा, मौसमी कारक, बढ़ते सामाजिक मेलजोल और यात्रा भी इस वृद्धि में योगदान कर सकते हैं।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया कि वर्तमान में, LF.7 और NB.1.8 (दोनों JN.1 रूपांतर के वंशज) सिंगापुर में मुख्य COVID-19 रूपांतर हैं, जो मिलकर स्थानीय रूप से अनुक्रमित मामलों का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा बनाते हैं। JN.1 भी वर्तमान कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण में उपयोग किया जाने वाला रूपांतर है।

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia : क्या मौजूदा वैक्सीन्स JN1 पर काम करती हैं?

Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia
Covid-19 JH.1 Variant Surge in Asia

एक स्टडी के अनुसार, JN.1 को बेअसर करना इम्यून सिस्टम के लिए थोड़ा कठिन है। पहले की वैक्सीन्स या इन्फेक्शन से बनी एंटी-बॉडीज इसके खिलाफ कम प्रभावी हैं परंतु XBB.1.5 मोनोवैलेंट बूस्टर वैक्सीन JN1 से लड़ने में मदद करता है।

WHO के अनुसार XBB.1.5 मोनोवैलेंट बूस्टर एक कोविड-19 वैक्सीन है। इसे विशेष रूप से ओमिक्रॉन के XBB.1.5 सब-वैरिएंट को पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बूस्टर शरीर में एंटीबॉडीज को बढ़ाता है और JN.1 से होने वाली बीमारी को 19% से 49% तक रोक सकता है।

Note – अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक (link) पर क्लिक करे |

One Big Beautiful Bill Of Trump : अमेरिका में रह रहे भारतीय एनआरआई को देना पड़ेगा भारी टैक्स