All Party Delegation On Mission : भारतीय सांसद पाकिस्तान की पोल खोलने निकले मिशन पर

All Party Delegation On Mission
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पाकिस्तानी आतंकवादियों के 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में कायराना हमले के मद्देनजर भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक एक्शन लेते हुए ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अपने प्रमुख पार्टनर देशों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक ऑल-पार्टी डेलीगेशन भेजने का निर्णय लिया, जिसका उद्देश्य पाकिस्तानी-समर्थित आतंकवाद को विश्व के सामने बेनकाब करना है।

देशहित में विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता जैसे कॉंग्रेस के शशि थरूर से लेकर मजलिस के असदुद्दीन ओवैसी तक कई बड़े चेहरे इन प्रतिनिधिमंडलों में शामिल होंगे। भारत ऐसे कुल सात डेलीगेशन भेजेगा।

All Party Delegation On Mission : जानें कौन है किस प्रतिनिधिमंडल का अध्यक्ष

All Party Delegation On Mission
All Party Delegation On Mission
  1. श्री शशि थरूर, INC
  2. श्री रविशंकर प्रसाद, BJP
  3. श्री संजय कुमार झा, JDU
  4. श्री बैजयंत पांडा, BJP
  5. श्रीमति कनिमोझी करुणानिधि, DMK
  6. श्रीमति सुप्रिया सुले, NCP
  7. श्री श्रीकांत एकनाथ शिंदे, Shiv Sena

All Party Delegation On Mission : जानें किसको किस देश की मिली जिम्मेदारी

ये प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे कुल 33 देशों का दौरा करेंगे।

  • शशि थरूर (INC) – अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया
  • रवि शंकर प्रसाद (BJP) – यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क
  • संजय कुमार झा (JDU) – इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर
  • बैजयंत पांडा (BJP) – सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया
  • कनिमोझी करूणानिधि (DMK) – स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
  • सुप्रिया सुले (NCP) – मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
  • श्रीकांत एकनाथ शिंदे (Shiv Sena) – यूएई, लाइबेरिया, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, सिएरा लियोन

All Party Delegation On Mission : ये थी प्रतिनिधिमंडल चुने जाने की प्रक्रिया

भारत सरकार के अनुसार प्रतिनिधिमंडल (All Party Delegation On Mission) में विभिन्न दलों के सांसद सदस्य,  प्रमुख राजनीतिक हस्तियाँ और प्रतिष्ठित राजनयिकों को सम्मिलित किया गया है। इससे पहले सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे थे। इसके बाद सरकार ने अपनी तरफ से भी  नामों का चयन किया है। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ प्रमुख राजनीतिक हस्तियाँ और प्रतिष्ठित राजनयिकों को भी सम्मिलित किया है। ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रस्ताव से इतर भी नाम सूची में हैं। जिसमें से शशि थरूर ऐसा ही नाम है जो पार्टी की तरफ से ना होकर सरकार की तरफ से प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

Note – अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक (link) पर क्लिक करे |

Sindhu Water Treaty : नहीं होगी सिंधु जल संधि |