Page Contents
ToggleMusk Change American Politics By America Party? : हाल ही में इलॉन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमेरिकी राजनीति में अपनी “अमेरिका पार्टी” के माध्यम से कदम रख दिया है। इसे लेकर उन्होंने कुछ समय पहले X पर एक पब्लिक पोल भी कराया था जिसमें उन्हें भारी समर्थन भी प्राप्त हुआ था।
इलॉन मस्क ने प्लेटफॉर्म X पर लिखा ‘आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है, ताकि आपको आपकी आजादी वापस मिल सके’। हालांकि मस्क के लिए यह सब इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इसमें अमेरिकी चुनावी कानूनी प्रक्रिया, छोटी पार्टियों का बड़ी पार्टियों के समक्ष वर्चस्व और मस्क का जन्म से अमेरिकी होना जैसी विभिन्न चुनौतियाँ हैं।
Musk Change American Politics By America Party? : जाने पूरी खबर..

दरअसल इसकी (Musk Change American Politics By America Party?) शुरुआत राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लाए “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” से है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को लेकर कुछ ऐसे प्रावधान थे जिनसे इलॉन मस्क के इलेक्ट्रॉनिक व्यापार को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुँच रहा था। जिसका मस्क ने पुरजोर विरोध किया।
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच खुलकर हुई बहसबाजी की सुर्खियां पूरे विश्व में प्रचलित हुई। इसी बीच मस्क ने 1 जुलाई, 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यदि यह बेफिजूल खर्च विधेयक पास होता है, तो ‘अमेरिका पार्टी’ अगले दिन बनाई जाएगी।
उन्होंने आगे लिखा हमारे देश को डेमोक्रेट-रिपब्लिकन एकात्मक पार्टी के विरुद्ध विकल्प की जरूरत है जो लोगों की वास्तव में एक आवाज हो।
हालांकि, ट्रम्प ने भी उन्हें जवाब देते हुए लिखा एलोन मस्क ने, मुझसे राष्ट्रपति के लिए इतनी मजबूती से समर्थन करने से बहुत पहले, यह जान लिया था कि मैं EV Mandate के खिलाफ हूं। यह हास्यास्पद है, और हमेशा से मेरे अभियान का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी को एक कार खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा एलन को इतिहास में अब तक किसी भी इंसान से ज़्यादा सब्सिडी मिल सकती है, और सब्सिडी के बिना, एलन को शायद अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना पड़ेगा। अब कोई रॉकेट लॉन्च, उपग्रह या इलेक्ट्रिक कार उत्पादन नहीं होगा, और हमारा देश एक बड़ी रकम बचा लेगा।
यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि ट्रम्प ने मस्क के ऊपर ही DOGE डिपार्टमेंट की जांच की चेतावनी दे डाली जिसके माध्यम से मस्क ने अमेरिका के बिलियन डॉलर बचाने का दावा किया था और ट्रम्प ने लिखा “पहले शायद हमें DOGE को मस्क कि सब्सिडी पर गौर से देखना चाहिए? बहुत सारा पैसा बचाना है!!!”।
इन सब तीखी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बहसबाजी के बीच 4 जुलाई, 2025 को राष्ट्रपति ट्रम्प ने “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” पर अपने हस्ताक्षर कर इसे कानून बनाया इससे मस्क के पास अपनी कही हुई बात को पूरा करने का मौका मिल गया और उन्होंने शनिवार (4 जुलाई, 2025) को अमेरिका में एक नई पॉलिटिकल पार्टी (Musk Change American Politics By America Party?) बनाने का ऐलान कर दिया।
उन्होंने इसका नाम ‘अमेरिका पार्टी’ रखा है। मस्क ने अपने पोस्ट में कहा कि “आप में 66% लोग एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब यह आपको मिलेगी। जब बात अमेरिका को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार की आती है तो अमेरिका में दोनों पार्टी (डेमोक्रेट और रिपब्लिकन) एक ही जैसी हैं। अब देश को 2-पार्टी सिस्टम से आजादी मिलेगी”।
Musk Change American Politics By America Party? : क्या है अमेरिका का 2-पार्टी सिस्टम?

अमेरिका की राजनीति में बीते डेढ़ सौ साल से डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दो ही पार्टियों का दबदबा रहा है। देश में राष्ट्रपति चुनाव से लेकर राज्यों की विधानसभाओं तक इन दोनों दलों का वर्चस्व है। इस 2-पार्टी सिस्टम को अमेरिकी लोकतंत्र की स्थिरता की वजह भी माना जाता है।
डेमोक्रेटिक पार्टी-
डेमोक्रेटिक पार्टी की शुरुआत 1828 में एंड्रू जैक्सन के दौर में हुई। यह शुरुआत में किसानों और आम जनता की पार्टी मानी जाती थी।
20वीं सदी में यह सामाजिक कल्याण, न्यू डील जैसे आर्थिक सुधारों और नागरिक अधिकारों की पैरोकार बनी।
रिपब्लिकन पार्टी-
रिपब्लिकन पार्टी 1854 में गुलामी के विरोध में बनी और अब्राहम लिंकन इसके पहले राष्ट्रपति बने। 20वीं सदी में यह व्यापार और टैक्स कट के समर्थन वाली पार्टी बन गई।
Musk Change American Politics By America Party? : क्या अमेरिका में कभी तीसरी पार्टी नहीं बनी?

अमेरिका की राजनीतिक संरचना द्वि-दलीय प्रणाली का पक्षधर है और नए लोगों के लिए इसे तोड़ना मुश्किल है। ग्रीन पार्टी, लिबर्टेरियन पार्टी आदि जैसी कई पार्टियों ने कोशिश की है।
दरअसल अमेरिका में कई बार तीसरी पार्टियाँ बनाई गई, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। 1912 में राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने “बुल मूस पार्टी” बनाई और 88 इलेक्टोरल वोट हासिल किए।
परंतु पार्टी अगले चुनाव तक भी नहीं टिक सकी। वर्ष 1992 में रॉस पेरोट ने 19% पॉपुलर वोट लिए, फिर भी एक भी इलेक्टोरल वोट नहीं मिला।
इन दलों को फंडिंग, संगठन और मीडिया में जगह नहीं मिलती। वोटर्स भी उन्हें वोट काटने वाला मानते हैं। यही वजह है कि लिबर्टेरियन या ग्रीन पार्टी जैसी पार्टियाँ अब तक राष्ट्रपति चुनाव में 3-4% से ज्यादा वोट नहीं ले पाई।
अमेरिका में तीसरी पार्टी के सफल न हो पाने की बड़ी वजह इसका का चुनावी सिस्टम है। यहाँ का चुनावी ढांचा 2-पार्टी सिस्टम को सपोर्ट करता है।
Musk Change American Politics By America Party? : अमेरिका में 2-पार्टी सिस्टम मजबूत होने की 5 वजहें…

- फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम-
यहां फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम लागू है। अर्थात जो उम्मीदवार सबसे ज्यादा वोट लाता है, वही जीतता है चाहे बहुमत हो या नहीं। इससे छोटे दलों को समर्थन देना वोट खराब करने जैसा माना जाता है।
2. इलेक्टोरल कॉलेज-
राष्ट्रपति के लिए चुनाव में सीधे वोटिंग नहीं होती है। यहां राज्यों के इलेक्टोरल वोट से राष्ट्रपति तय होते हैं। तीसरी पार्टियों का पूरे राज्यों में जीतना लगभग असंभव होता है।
3. बैलेट एक्सेस कानून-
अलग-अलग राज्यों में उम्मीदवारों को नामांकन के लिए हजारों लोगों के साइन जुटाने पड़ते हैं। यह छोटे दलों के लिए भारी चुनौती है।
4. प्रेसिडेंशियल डिबेट-
बहस में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को राष्ट्रीय सर्वे में 15% समर्थन चाहिए, जो तीसरी पार्टी के लिए लगभग असंभव हो जाता है।
5. फंडिंग-
2024 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने पब्लिक फंडिंग से 1.2 अरब डॉलर जुटाए जबकि लिबर्टेरियन पार्टी जैसे छोटे दल इस रकम का 1% भी नहीं जुटा सके।
Musk Change American Politics By America Party? : वास्तविक दावेदार बनने के लिए ‘अमेरिका पार्टी’ चुनावों में कब ले सकती है हिस्सा..?
मस्क की योजनाएँ (Musk Change American Politics By America Party?) महत्वाकांक्षी हैं। इसे देखते हुए जब X पर एक यूज़र ने उनसे पूछा कि क्या वह 2028 के राष्ट्रपति चुनावों में या अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनावों में भाग लेने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “अगले साल”।
अपनी युद्ध योजनाओं के बारे में, उन्होंने विभिन्न अवसरों पर कहा है, “एकदलीय व्यवस्था को तोड़ने का तरीका, एपामिनोंडास द्वारा ल्यूक्ट्रा में स्पार्टन की अजेयता के मिथक को तोड़ने के तरीके का एक रूपांतर अपनाकर है (Epaminondas shattered the myth of Spartan invincibility at Leuctra): युद्ध के मैदान में एक सटीक स्थान पर अत्यधिक केंद्रित बल”; और “इस पर अमल करने का एक तरीका होगा, सिर्फ़ 2 या 3 सीनेट सीटों और 8 से 10 हाउस्ड ज़िलों पर ज़ोर देना। विधायी अंतर बहुत कम होने के कारण, यह विवादास्पद क़ानूनों पर निर्णायक वोट देने के लिए पर्याप्त होगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे जनता की सच्ची इच्छा पूरी करें।”

कौन थे एपामिनोंडास (Epaminondas)?-
एपामिनोंडास एक यूनानी सेनापति था जिसने दो नवीन रणनीतियों के माध्यम से श्रेष्ठ स्पार्टन सेना को पराजित किया।
स्पार्टन सेना (The Spartan Army) की विशिष्ट इकाई अपनी युद्ध संरचना के दाहिने किनारे पर खड़ी होती थी। एपामिनोंडास ने एक विषम सैन्य संरचना बनाई, अपने सभी सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं को बाईं ओर तैनात किया, और सैनिकों की उन टुकड़ियों को सामान्य से अधिक गहरा बनाया। दाईं ओर, उसने अपने कमज़ोर सैनिकों को रखा, लेकिन एक कोण पर, ताकि वे स्पार्टन्स से पहले न टकराएँ।
इस प्रकार, उसके बाएँ विंग की केंद्रित शक्ति ने स्पार्टन्स को ध्वस्त कर दिया, और उन्हें इससे पहले ही हरा दिया कि वे समझ पाते कि क्या हो रहा है।
मस्क का कहना है कि इस पार्टी (Musk Change American Politics By America Party?) के उम्मीदवार रणनीतिक रूप से उन निर्वाचन क्षेत्रों से लड़ेंगे जो सबसे अच्छे रिटर्न का वादा करते हैं, और विरोध करने वाले विधेयकों को रोकने के लिए पर्याप्त सीटें जीतेंगे।
हालाँकि मस्क की अपार संपत्ति बहुत सी चीज़ों को संभव बनाती है, लेकिन यह सब कहना जितना आसान है, राजनीतिक पटल पर करना उतना ही मुश्किल है।
Musk Change American Politics By America Party? : अमेरिका में छोटी पार्टियों का क्या है अस्तित्व?

भले ही अमेरिका में मल्टी पार्टी सिस्टम है। रिफॉर्म पार्टी (Reform Party), लिबर्टेरियन पार्टी (Libertarian Party), सोशलिस्ट पार्टी (Socialist Party), नेचुरल लॉ पार्टी (Natural Law Party), कान्स्टिटूशन पार्टी (Constitution Party) और ग्रीन पार्टी (Green Party) जैसी पार्टियाँ भी चुनाव लड़ती रही हैं।
लेकिन, अमेरिकी की आजादी के बाद देश में मुख्य तौर पर दो ही दलों का ही दबदबा रहा है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियाँ हमेशा से ही देश की राजनीति पर हावी रहे हैं। दोनों पार्टियाँ के बीच सत्ता परिवर्तन होता रहा है।
छोटी पार्टियों के लिए चुनाव लड़ना इतना आसान नहीं फिर भी कई चुनाओं में गेम चेंजर साबित हो चुकी हैं छोटी पार्टियों जैसे कि वर्ष 1912 और 2000 के चुनाव।
अमेरिका में चुनाव लड़ने के नियम-
राष्ट्रीय स्तर के चुनाव लड़ने के लिए, एक नई पार्टी को संघीय चुनाव आयोग में पंजीकरण कराना होता है, जिसके बाद ही वह चुनावी गतिविधियों पर एक निश्चित सीमा से अधिक धन खर्च कर सकती है। मस्क की पार्टी ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है।

इसके अलावा, राज्यों के अपने नियम होते हैं, और किसी भी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को सभी 50 राज्यों के मतपत्र पर उपस्थित होने के लिए, उसे प्रत्येक राज्य की आवश्यकताओं को अलग-अलग पूरा करना होगा।
इन सबके (Musk Change American Politics By America Party?) लिए जमीनी स्तर पर उपस्थिति और धैर्य की आवश्यकता होती है। मस्क की व्यक्तिगत अपील और संपत्ति चाहे जो भी हो, इस स्तर का पार्टी संगठन बनाना आसान नहीं है।
इसके अलावा, मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था, इसलिए वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए अमेरिका में ही जन्म लेना अनिवार्य है।
Note – अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक (link) पर क्लिक करे |
Operation Baam By BLF Against Pakistan : पाकिस्तान के खिलाफ बलोच आर्मी का ‘ऑपरेशन बाम’ !!




